Saturday 4 February 2012

जन्मदिन


जीवन है वरदान माता पिता का.
जीवन है एहसान माता पिता का.
 धन्यवाद् करें हम सब अपने माता पिता का.


मन्नतो से माँगा उन्होंने आपको
जतनो से पला उन्होंने आपको
जन्म लिया तब तब खुशियाँ  मनाई अपरम्पार
तहे दिल से खुदा का किया धन्यवाद
खुदा ने भेजा जो था आपके रूप में उनकी खुशियों का संसार

जन्म लिया तो घर रोशन कर दिया अपना
अब जब बड़े हुए तो घर रोशन करना खुदा का
नन्हे फ़रिश्ते के रूप में पाया था आपको
उंगली पकड़ कर चलना सिखाया था आपको
हाथो से खाना खिलाया था आपको
जंहा के हर गम से बचाया था आपको

खुदा को भी हुआ होगा गम. जब धरती पर भेजा होगा आपको
बड़े जतनो से संभाला होगा चाँद  सितारे ने  अपने आप को
सबने मिलकर दिया होगा सुख, समृधि, शांति, वैभव का वर आपको

सपने सबके सच करना फर्ज है आपका
आँखों में सबकी ख़ुशी की  रोशनी लाना  फर्ज है आपका 
   शिद्दत से दुआ है हमारी यही अपने रब से 
रहे हर रंज-ओ-गम आपके जिस्म-ओ-जान से 

बढती रहे पल पल और हर पल आपकी उम्र की  सीमा 
जिंदगी में सिर्फ चैन, सुकून, ख़ुशी बाँट कर ही जीना  

जियो हजारो साल पर अपनी खुदी को बुलंद करके जीना
चरण स्पर्श से धरती हो जाये धन्य, आकाश भी चाहे कदमो में जीना

खुदा करे मेरे दिल की हर दुआ रंग लाये
और आपका जन्मदिन सारा संसार मनाये, ये  जंहा मनाये, सारी कायनात मनाये 
जमीं के साथ समुद्र, पहाड़, पर्वत, झरने, नदियाँ, पेड़, पोधे, पक्षी और ये  आसमान मनाये  
                                                

                                                        स्वरचित
                                                          नेहा सिंह (१३ मई २०११)

No comments: