Tuesday 30 April 2013

भारतीय मूल की महिला को मिली 'दुनिया की बेस्‍ट जॉब




ब्रिटेन में भारतीय मूल की एक महिला को दुनिया की सबसे अच्छी नौकरियों में से एक कही जाने वाली पश्चिम ऑस्ट्रेलिया टेस्ट मास्टर (खाना चखना) के लिए चुना गया है. उन्हें इस नौकरी के लिए 6 लाख आवेदकों में से चुना गया है.
लिसेस्टर के रूशी मेड में पली-बढ़ी आशा पटेल को इस नौकरी के लिए 24 अन्य लोगों के साथ चुना गया है, जिसके तहत उन्हें देश भर में सबसे अच्छे बने खाने की तलाश करने और सबसे अच्छे बार और रेस्‍टोरेंट की पहचान करनी होगी.

इस नौकरी को ऑस्ट्रेलिया की पर्यटन वेबसाइट ने दुनिया की सर्वश्रेष्ठ नौकरियों में से एक करार दिया है.


Monday 22 April 2013

जादुई जंगल




 आज (22 अप्रैल) पृथ्वी दिवस है। आज के दिन दुनिया भर के लोग पृथ्वी के बारे में जागरूकता फैलाने के साथ-साथ इसके संरक्षण के उपाय करते हैं। इस मौके पर हम सभी को पृथ्वी और उसकी प्राकृतिक संपदा को बनाए रखने की जरूरत है। पृथ्वी पर कितना सौंदर्य है, उसकी एक बानगी दुनिया के कुछ जादुई जंगलों को पेश कर दी जा रही है, उम्मीद है आप पसंद करेंगे।

क्रूक्ड फॉरेस्ट, पोलैंड 
पोलैंड के क्रूक्ड फॉरेस्ट उसकी सुंदरता में चार चांद लगाते हैं। इस फॉरेस्ट में पाइन के वृक्षों को 1930 में लगाया गया। पेंडों की घुमावदार आकृति मनुष्य द्वारा बनाई गई है लेकिन घुमावदार आकृति की पद्धति और पेड़ों की घुमावदार आकृति देने के उद्देश्य के बारे में कोई जानकारी नहीं है। पृथ्वी दिवस : जानें, दुनिया के कुछ जादुई जंगलों के बारे में
सागानो बम्बू फॉरेस्ट, जापान

सागानो बम्बू फॉरेस्ट क्योटो प्रांत के पश्चिमी क्षेत्र आर्शियामा जिले में स्थित है। यह वन क्षेत्र 16 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। इसकी झुरमटों से होकर बहने वाली हवा एक अद्भुत आवाज उत्पन्न करती है जिसे जापान की सरकार ने संरक्षित आवाज घोषित किया है। पृथ्वी दिवस : जानें, दुनिया के कुछ जादुई जंगलों के बारे में
कैडो लेक, अमेरिका 

कैडो लेक, टेक्सास और लूसियाना की सीमा के बीच स्थित है। कैडो लेक का नामकरण एक अमेरिकी संस्कृति कैड्डोंस अथवा कैडो के नाम पर किया गया है। इस क्षेत्र में कभी कैडो लोग रहा करते थे। यह क्षेत्र 25,400 एकड़ में फैला है। इसे रैमसार संधि के तहत संरक्षित रखा गया है। यहां दुनिया के सबसे लंबे साइप्रस के वृक्ष भी हैं। 

पृथ्वी दिवस : जानें, दुनिया के कुछ जादुई जंगलों के बारे में
इंडो नेशनल फॉरेस्ट, अमेरिका

यह नेशनल फॉरेस्ट 1,903,381 में फैला हुआ है। इस क्षेत्र में कैलिफोर्निया एवं नेवादा के ह्वाइट माउंटेंस और पूर्वी सीएरा के हिस्से भी शामिल हैं। नेशनल पार्क में नौ निर्जन क्षेत्र भी स्थित हैं। यही नहीं, यहां दुनिया का सबसे प्राचीन वृक्ष भी मौजूद है। 

Saturday 6 April 2013


क्या कहूँ कहा ना जाएँ
आँखों से मेरी आँसू हैं आए
तक़दीर ने क्या क्या दिन दिखाए
फिर भी ये कदम रुकना ना चाहे
ये तो बस चलना ही चाहे चलना ही चाहे
बस आगे बढ़ने कि ख्वाहिश ही दिल में आए
दिल तो बस यही गीत गुनगुनाये
जीवन चलने का नाम चलते रहो सुबह शाम.....